Posts

Showing posts from August, 2025

मूल्य शिक्षा बनाम नैतिक शिक्षा (आलेख)

Image
विधा-आलेख  मूल्य शिक्षा बनाम नैतिक शिक्षा : डॉ पूर्णिमा राय आधुनिक शिक्षा का लक्ष्य व्यक्ति का केवल शारीरिक, बौद्धिक ,भावात्मक सामाजिक सांस्कृतिक एवं सौंदर्यात्मक विकास ही नहीं बल्कि उसकी नैतिक एवं धार्मिक विकास करना भी है। Acc to Ross(रॉस ) ---"Education must have the foundation of religion in order to save us from the darkness of the world."अर्थात धर्म मानव की प्रगति में सहायक है। संसार के अंधकार से बचाता है ।धर्म के बिना व्यक्ति "सत्यम शिवम सुंदरम" में विश्वास नहीं कर सकता। विश्व शांति और आध्यात्मिक संतुष्टि के लिए धार्मिक शिक्षा अत्यंत आवश्यक है ।" जीओ और जीने दो" की नीति को इसी से प्रोत्साहन मिलता है। धर्म का शाब्दिक अर्थ है-- व्यक्ति को व्यक्ति से बांधना। Religion means Religare.  Acc to Radha krishnan's --"सच्चा धर्म लोगों के दिलों में होता है ,मनुष्य द्वारा निर्मित संप्रदायों में नहीं होता, यह मनुष्य की आध्यात्मिक प्रकृति में विश्वास करता है।" नैतिकता क्या है ?नैतिकता मानव जीवन का आधार है ।व्यक्ति एवं समाज की प्रगति नैतिक...