धरती के सितारे ---- डॉ.पूर्णिमा राय


1* धरती के सितारे ---- डॉ.पूर्णिमा राय,
                                      अमृतसर(पंजाब)
कुण्डलिनी छंद----
बच्चे भारत देश के, एक पिता संतान।
रंग लहू का एक है, फैलाएं संज्ञान।।
फैलाएं संज्ञान,सभी मानव हैं सच्चे;
कर लें हम पहचान,कौन भारत के बच्चे।।
*******************************************
गज़ल /गीतिका ---------
ये' बच्चे तो बहुत भोले बहुत मासूम प्यारे हैं;
उजाला घर में' करते हैं ये' धरती के सितारे हैं।।

ये'जब भी बात करते हैं हँसाते हैं जमाने को ;
विधाता को बहुत प्यारे सभी के ये दुलारें हैं।।

चलें माँ बाप के पदचिह्न वो करते नाम हैं रोशन;
बने आदर्श वो सबके सभी उनसे ही हारे हैं।।

बड़ी गाड़ी बड़ी कोठी की सबको चाह रहती है;
मगर माँ बाप पर किसने ये सारे ख्वाब वारे हैं।।

मैं'तुझको पूजता हूँ माँ ते'री सेवा धरम मेरा;
ये' बातें हैं दिखावे की दिलों में बस अँधेरे हैं।।

बिना माँ-बाप के बच्चे हमेशा दर-ब-दर भटके;
बने हम आसरा उनका वे' हमपे जान वारें हैं।।

दुआ ये " पूर्णिमा " करती हमेशा खुश रहें बच्चे;
इन्हीं के साथ जीवन के सभी सुँदर नजारे हैं।।


2*अनिरुद्ध (कविता) डॉ.पूर्णिमा राय

सीधा-सादा शांत अनिरुद्ध;

हर पल हँसता रहता है।।

अपनी मीठी बोली से वे

सबके दुख को हरता है।।

रोज सवेरे जल्दी उठकर;

ब्रश मंजन सब करता है।।

हाथ साफ कर खाना खाता;

स्वच्छ देह को रखता है।।

सूरज चंदा प्यारे लगते;

उनके जैसे सजता है।।

गल्ती करके सॉरी बोले;

मात-पिता से डरता है।।

मैडम उसको अच्छी लगती;

सारा होमवर्क करता है।।

अभी दूसरी कक्षा का ही ;

सपनों में रँग भरता है।।

Comments

Popular posts from this blog

ब्लॉक वेरका के शिक्षक उत्सव के विजेताओं के लिए एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ !

तीन दिवसीय बीआरसी कार्यशाला बाखूबी हुई संपन्न : डाइट वेरका,अमृतसर

मूल्य शिक्षा बनाम नैतिक शिक्षा (आलेख)