सच्चा जश्न (आज़ादी दिवस गीत)


सच्चा जश्न (आज़ादी दिवस गीत)

  (डॉ.पूर्णिमा राय,अमृतसर)



                  

आन-बान सम्मान दिलाना ,अपने भारत देश को।

हिन्द देश का रंग चढ़ाना, पश्चिम के परिवेश को।।

थोथी बातों से जनता को ,अब बहकाना बंद करो;

सत्तरवाँ (75वां) उत्सव आजा़दी ,समझो जन आवेश को।।


आज़ादी का दिवस सुहाना नई उमंगे लाया है।

भारत की माटी के रँग में जग को रंगने आया है।।


गीत तराने गूँज रहें हर गली-गली चौबारे में

आज़ादी का भाषण देते नेता हर गलियारे में

रंग तिरंगा खिलता तन पर मन में जोश समाया है।।


नवयुग में नई सोच से भारत आगे कदम बढ़ायेगा

गौरवशाली देश तिरंगा दुनिया में लहरायेगा

प्रेम-समर्पण दया-धर्म भारत का सबको भाया है।।


छोड़ गये जो यादें अपनी उन वीरों को नमन करें

वीरों के परिवारों के हम मिलकर रिसते जख्म भरें

खुशियाँ देकर कहे "पूर्णिमा" सच्चा जश्न मनाया है।।




Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

भाषा समर कैंप 2025 आगाज़

ब्लॉक वेरका के शिक्षक उत्सव के विजेताओं के लिए एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ !

तीन दिवसीय बीआरसी कार्यशाला बाखूबी हुई संपन्न : डाइट वेरका,अमृतसर